बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रामनगर के रहने वाले किराना व्यापारी मंगलवार की सुबह डेयरी पर दूध लेने के लिए गए थे जिसके बाद से वह लापता है। परिजनों ने उन्हें काफी ढूंढा, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है जिसके बाद उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आपको बता दें कि परिजनों ने बताया कि मामला मंगलवार की सुबह का है जब किराना व्यापारी ज्ञानचंद सिंघल मंगलवार की सुबह डेयरी से दूध लेने के लिए घर से निकले थे। डेयरी पर दूध की बाल्टी रखकर वह कहीं चले गए। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। डेयरी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खांगला गया जिसमें व्यापारी रोड पर जाते हुए दिखाई दिए हैं। उनका कहना है कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह घर से दूध लेने के लिए निकलते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
डेयरी पर दूध लेने गए किराना व्यापारी हुए लापता
0
99
Previous article
RELATED ARTICLES



