बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर करनपुरी में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बंदर ने एक महिला से पर्स छीन कर भाग गया जिसके बाद महिला ने शोर मचाया। महिला द्वारा शोर मचाने पर बंदर का पीछा किया गया। बंदर ने पर्स फाड़ दिया। हालांकि पीड़ित महिला को 14 हजार रुपए मिल गए। भाजपा के जिला प्रतिनिधि राजकुमार कौशिक ने बताया कि मोहल्ले में बंदरों ने बहुत उत्पात मचा रखा है। नगरवासियों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
गुलावठी: बंदर ने महिला का छीना पर्स
RELATED ARTICLES