Tuesday, May 19, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरहेडमास्टर पर छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, परिजनों ने स्कूल में...

हेडमास्टर पर छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, परिजनों ने स्कूल में घुसकर काटा हंगामा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में विद्यालय के प्रधान अध्यापक पर नाबालिग छात्राओं के साथ अशिष्ट एवं अश्लील व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे। आरोपों से नाराज परिजन स्कूल पहुंच गए और हेडमास्टर की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
आपको बता दें कि कि सोमवार को कुछ बच्चियों के परिजनों ने थाना जहांगीराबाद पहुंचकर शिकायत दी कि विद्यालय के प्रधान अध्यापक द्वारा उनकी बच्चियों के साथ गलत व्यवहार किया गया है। मामला सामने आते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन स्कूल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी प्रधान अध्यापक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को तत्काल बर्खास्त करने और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
पुलिस के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी प्रधान अध्यापक फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द हिरासत में लेकर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी तथा आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments