बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के विभिन्न क्षेत्रों में बीती रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी शुरू हो गई। कड़ाके की बिजली के साथ जमकर बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश के कारण गेहूं किसानों की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं। शुक्रवार को दिन के समय गर्मी के जबरदस्त प्रकोप के आगे लोग बेबस दिखाई दिए। पारा चढ़ने की वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। जैसे ही रात हुई तो अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगी। आंधी के साथ आसमान में काले बादल छा गए और गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान थाना अनूपशहर के गांव मौजपुर में कई पेड़ गिर गए। लोगों के घरों की टिन की छत उड़ गई तथा गांव दुगरऊ में बिजली के खंभे गिर गए। संभावना है कि आने वाले दिनों में आंधी की संभावना बनी हुई है। हालांकि इस दौरान गेहूं किसानों की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं।
AHAAR NEWS || आहार खबरANGAUTA NEWS || अगौता खबरANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरCHHATARI NEWS || छतारी खबरCHOLA NEWS || चोला खबरDIBAI NEWS || डिबाई खबरGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरKAKOD NEWS || ककोड़ खबरKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरPAHASU NEWS || पहासू खबरSAYANA NEWS || स्याना खबरSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरVideo
जबरदस्त बारिश से उखड़े खंभे व लोगों के घर के छत की उड़ी टिन
RELATED ARTICLES