Sunday, April 5, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरनोड्यूज के नाम पर किसान से अवैध वसूली, चार माह से बैंक...

नोड्यूज के नाम पर किसान से अवैध वसूली, चार माह से बैंक के चक्कर काट रहा पीड़ित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र में एक किसान को नोड्यूज के नाम पर पिछले चार महीनों से बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पीड़ित किसान ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, शिकारपुर शाखा के बैंक मैनेजर पर नोड्यूज के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है और एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि पीड़ित किसान धर्मेंद्र निवासी गांव शेखपुर ने बताया कि उसने यूनियन बैंक की शिकारपुर शाखा से कृषि कार्ड (केसीसी) के माध्यम से ऋण लिया था। समय पर पूरी धनराशि बैंक में जमा कर देने के बाद जब उसने नोड्यूज सर्टिफिकेट की मांग की तो बैंक मैनेजर लगातार उसे टालते रहे। आरोप है कि नोड्यूज जारी करने के नाम पर उससे अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे हैं। चार महीने बीत जाने के बाद भी नोड्यूज न मिलने से परेशान किसान ने आखिरकार प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। किसान धर्मेंद्र ने उपजिलाधिकारी को बैंक मैनेजर के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने पीड़ित किसान को जांच करने का आश्वासन दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments