बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों के लिए मोदी सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है एक भी आतंकी बख्शा नहीं जाएगा। जो भारत की सुरक्षा को चुनौती देगा, उसका अंत तय है। स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि केंद्र सरकार की कड़ी नीतियों और सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता का नतीजा है कि देश में पहली बार नक्सलवाद का लगभग पूरी तरह सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां आतंकी नेटवर्क के खिलाफ लगातार सटीक और सफल कार्रवाई कर रही हैं जिससे उनके नेटवर्क बिखर रहे हैं। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत ही नहीं, पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां लगातार चौकन्नी हैं और दुश्मनों की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर में गरजे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह: एक भी आतंकी बख्शा...
बुलंदशहर में गरजे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह: एक भी आतंकी बख्शा नहीं जाएगा
0
50
RELATED ARTICLES


