बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसके पिता 80 वर्षीय पदम सिंह 11 नवंबर 2026 की सुबह करीब 10:30 से लापता है। युवक ने पुलिस से अपने पिता को जल्द से जल्द ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। युवक ने यह भी बताया कि उनके पिता पदम सिंह अस्वस्थ है और उनकी याददस्त भी कमजोर है। पुलिस का कहना है कि युवक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
खुर्जा: 80 वर्षीय बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
RELATED ARTICLES


