Friday, March 13, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, नीचे पड़े...

खुर्जा: जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, नीचे पड़े मिले पुरुष और मासूम बच्ची के शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में गुरुवार की सुबह गांव माचीपुर नहरुपुर के जंगल में तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह जंगल में पेड़ों के पास दो शव जमीन पर पड़े देखे, जबकि पास ही एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि जमीन पर पड़े शवों में एक पुरुष और करीब 7 साल की मासूम बच्ची शामिल है, जबकि महिला का शव पेड़ से लटका हुआ था। प्रथम दृष्टया महिला और पुरुष कपल लग रहे है। घटना स्थल से पुलिस को दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। मोबाइल में लगे सिम कार्ड की जांच करने पर पता पश्चिम बंगाल का सामने आया है जिससे आशंका जताई जा रही है कि तीनों वहीं के रहने वाले हो सकते हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments