बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में वांछित आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र आजम अली निवासी मौहल्ला खीरखानी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि रिजवान द्वारा तहरीर दी गयी कि आरोपी मुस्तकीम व चांद पुत्रगण आजम अली द्वारा उसकी माता नाजमा के साथ मारपीट व चाकू से वार घायल कर दिया जिससे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। मामले में थाना खुर्जा नगर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 253/2026 धारा 105/118(2)/333/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को हसनगढ़ पुलिया खुर्जा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
खुर्जा: साली की हत्या करने वाला आरोपी जीजा मुस्तकीम गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



