Friday, March 20, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: शादी की रिसेप्शन पार्टी में कमेंटबाजी पर चले लाठी-डंडों, मची अफरा-तफरी

खुर्जा: शादी की रिसेप्शन पार्टी में कमेंटबाजी पर चले लाठी-डंडों, मची अफरा-तफरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में एक शादी की रिसेप्शन पार्टी में दो पक्षों के बीच हुई मामूली कमेंटबाजी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात चल रही रिसेप्शन पार्टी के दौरान कुछ युवकों के बीच कमेंटबाजी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। पहले तो लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया। घटना के बाद शादी समारोह का माहौल भी बिगड़ गया और काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments