बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में शिकारपुर रोड पर चल रहा एक फर्जी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सीज कर दिया गया। जांच में खुलासा हुआ कि ममता नर्सिंग होम के नाम से संचालित इस अस्पताल का संचालक सुकुमार यादव फर्जी डिग्री के सहारे खुद को विशेषज्ञ सर्जन बताकर मरीजों का इलाज ही नहीं, बल्कि ऑपरेशन तक कर रहा था।
स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त नर्सिंग होम में बिना वैध पंजीकरण और प्रमाणित डिग्री के इलाज किया जा रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा। जांच के दौरान संचालक द्वारा प्रस्तुत की गई चिकित्सकीय डिग्रियां संदिग्ध पाई गईं। दस्तावेजों की गहन पड़ताल में सभी डिग्रियां फर्जी निकलीं। टीम ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सीज कर दिया और संचालक सुकुमार यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुर्जा: ममता नर्सिंग होम सीज, संचालक पर मुकदमा
RELATED ARTICLES



