बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र में ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरने से किसान की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव पचगई निवासी विजय ने बताया कि उनके 58 वर्षीय पिता कांति रविवार को चोला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरने से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी खुर्जा जंक्शन अरविंद चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरने से किसान की मौत
RELATED ARTICLES


