Sunday, February 22, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरखुर्जा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

खुर्जा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर लालपुर चितौली के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रीति पत्नी अंकुश निवासी रसूलपुर शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। महिला किसी काम से खुर्जा आई थी कि चितौली फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments