Sunday, October 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर में मिशन शक्ति-6.0 का शुभारंभ, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर रहेगा...

बुलंदशहर में मिशन शक्ति-6.0 का शुभारंभ, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर रहेगा जोर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति-6.0 अभियान की शुरुआत की गई। रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया।
इस दौरान महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान को प्रभावी बनाने के साथ ही इसे व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति-6.0 के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी, मिशन शक्ति की टीमें और संबंधित पुलिस इकाइयां गांवों, कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के उपायों, कानूनी अधिकारों और जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। मिशन शक्ति-6.0 के जरिए महिला सुरक्षा से जुड़े प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments