बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव औखंद के परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के हाथों में कलम और किताब की जगह डस्टबिन थमा दी गई। डस्टबिन थामे इन बच्चों का भविष्य अंधेरे की तरफ जा रहा हैं, लेकिन शिक्षकों को इन बच्चों के भविष्य की चिंता ही नहीं हैं। बच्चों से स्कूल परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो ने खोली पोल
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चे स्कूल ड्रेस में हाथों में डस्टबिन लेकर कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की बजाय बच्चों से सफाई कराई जा रही है। वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि स्कूलों में बच्चों को शिक्षित करने के बजाय उनसे श्रम कराया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित और निंदनीय है। वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से इस पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।
मामले में अभी तक अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया हैं। ऐसा लगता हैं कि यह मामला भी अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया हैं और हाथ पर हाथ धरे मौन बैठ तमाशा देख रहे हैं। शिक्षा के मंदिर में बच्चों से सफाई कराने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
डस्टबिन थामे दिखे नन्हें हाथ: बुलंदशहर के औखंद स्कूल का वीडियों वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES



