Friday, March 20, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरनवरात्रि शोभायात्रा के दौरान डीजे पर तेज ध्वनि में संगीत बजाने से...

नवरात्रि शोभायात्रा के दौरान डीजे पर तेज ध्वनि में संगीत बजाने से कई लोगों के बिगड़ी तबीयत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांधी मार्ग पर नवरात्र शोभायात्रा के दौरान डीजे पर तेज ध्वनि में संगीत बजाने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद बीमार मरीज अस्पताल पहुंचे और अपना-अपना उपचार कराया।
आपको बता दें कि गुरुवार की दोपहर नवरात्र शोभायात्रा के दौरान अलग-अलग गांवो की ज्योतियों के साथ ध्वनि में डीजे बज रहा था। यात्रा में एक साथ आठ डीजे निकल गए। यात्रा जी भी मार्ग से होकर गुजरी वहां के दुकानदारों और राहगीरों को तेज ध्वनि की वजह से काफी परेशानी हुई। दुकानदार सचिन सैनी ने बताया कि उनको हृदय रोग और बीपी की परेशानी है। डीजे पर तेज ध्वनि और बेस के साथ संगीत बजाने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहीं महिला रीना का कहना है कि उनके साथ उनका चार वर्षीय से बेटा था जो तेज ध्वनि की आवाज में काफी डर गया। सीओ यातायात पूर्णिमा सिंह ने बताया कि यात्रा पर डीजे ध्वनि की जानकारी नहीं है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस टीम से वार्ता की जाएगी। किस कारण लापरवाही बढ़ती गई है उन पर कार्यवाही होगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments