बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के धर्मपुर के रहने वाले दीपक शर्मा ने दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को विवादित बताते हुए इनका विरोध किया। उन्होंने लखनऊ के हुसैनगंज में स्थित भर्ती बोर्ड कार्यालय पर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और थाने ले आई।
आपको बता दें कि पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों में पंडित शब्द को अपमानजनक तरीके से शामिल करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए 16 मार्च को हजरतगंज थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि बुलंदशहर निवासी दीपक तीन दिन पहले लखनऊ आया और हुसैनगंज के रॉयल होटल में रुका था। मंगलवार की सुबह भर्ती बोर्ड के कार्यालय के पास खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बुलंदशहर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। बुलंदशहर पुलिस दीपक को अपने साथ ले जाएगी।
लखनऊ: UP Police दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के विरोध में बुलंदशहर निवासी ने किया आत्मदाह का प्रयास
RELATED ARTICLES



