बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र में पांच नवंबर को हुए झूले हादसे में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बाबू खां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो महीने से फरार चल रहा था जिसकी तलाश में पुलिस इधर-उधर दबिश दे रही थी।
आपको बता दें कि मामला पांच नवंबर की शाम का था। जब कुछ बच्चे झूला-झूल रहे थे। इसी दौरान झूले का एक्सेल बैरिंग टूट गया और झूला तिरछा होकर जमीन पर गिर पड़ा था। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। हादसे में झूला-झूल रही सात वर्षीय बच्ची हिमांशी पुत्री भानु प्रताप निवासीगण रामघाट की मौत हो गई थी। मामले में रामघाट थाने के एसआई मनोज कुमार की ओर से झूला संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें मुख्य आरोपी बाबू खां दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को सिलाहरी मोड पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बाबू खां निवासी शाहजमाल, ईदगाह के सामने, कोतवाली देहली गेट, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
झूले हादसे में फरार चल रहा मुख्य आरोपी जिला अलीगढ़ निवासी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



