बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बी.डी. गंगवार को नए थाना प्रभारी के रूप में तैनात कर दिया है। गंगवार ने कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने का भरोसा दिया है।
आपको बता दें कि थाना क्षेत्र में सामने आए दो बड़े मामलों में गंभीर लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, दो उपनिरीक्षकों और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। नए थाना प्रभारी बी.डी. गंगवार ने पदभार ग्रहण करते ही साफ कर दिया है कि अपराध और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अहमदगढ़ थाने में बड़ा बदलाव: बी.डी. गंगवार ने संभाली कमान, लापरवाही पर गिरी गाज
RELATED ARTICLES



