Sunday, September 28, 2025
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरमहिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाने वाला आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाने वाला आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई की पुलिस ने मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी की पहचान विष्णु पुत्र ओमप्रकाश निवासी मौ. सराय बेरुनी कस्बा व थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को और अधिक जागरूक करने, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में की जा रही ठोस और प्रभावी कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार को थाना डिबाई मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम जब रामलीला मैदान पहुंची तो देखा की एक व्यक्ति मेले में आने जाने वाली महिलाओं को देख कर अश्लील गाने गा रहा हैं जिससे महिलाएं सिर झुका कर आ जा रही हैं व उनको काफी परेशानी हो रही हैं। मिशन शक्ति टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध थाना डिबाई पर मुअसं-660/25 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना डिबाई पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments