बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सांसद इन दिनों संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के 80वें महासभा सत्र में भाग लेने के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल के साथ न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल भारत के गैर-आधिकारिक समूह के रूप में 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक चल रहे सत्र में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। सांसद ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने भारत के स्थायी प्रतिनिधि द्वारा आयोजित ब्रीफिंग सत्र में भाग लिया, जिसमें यूएन में भारत की भूमिका, वैश्विक प्राथमिकताएं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सांसद ने कहा कि यह अवसर न केवल उनके लिए, बल्कि बुलंदशहर के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है कि जिले का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर हो रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस यात्रा से भारत की वैश्विक स्थिति और बुलंदशहर की पहचान दोनों को नई दिशा मिलेगी।
न्यूयॉर्क में चल रही यूएन महासभा के 80वें सत्र में शामिल हुए सांसद भोला सिंह
RELATED ARTICLES




