बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में साइबर अपराधों से बचाव के लिए बुलंदशहर पुलिस की साइबर सैल टीम ने बुधवार को नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथ (NCSAM) अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 400 NCC कैडेट्स को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, बैंकिंग फ्रॉड, और सोशल मीडिया सुरक्षा के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई। साइबर सेल के अधिकारियों ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे बचाव के लिए सतर्कता सबसे बड़ा हथियार है। टीम ने छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के गुर सिखाते हुए कहा कि कभी भी अपनी OTP, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। साइबर सैल टीम की इस पहल की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग करना और डिजिटल इंडिया को सुरक्षित बनाना रहा।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरNCC कैडेट्स को साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी


