Friday, January 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर में गिरने लगा पारा, बढ़ रही ठंड

बुलंदशहर में गिरने लगा पारा, बढ़ रही ठंड


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मौसम में हो रहे बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। धीरे-धीरे तापमान गिरने लगा है। बुलंदशहर जनपद का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट से सर्द हवाएं चल रही है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने कोहरा व शीतलहर का असर बरकरार रहने की संभावना जताई है। जिला येलो श्रेणी में शामिल है। बुधवार शाम से बृहस्पतिवार की सुबह तक कोहरा छाया रहा। वहीं, बृहस्पतिवार को दिन में धूप निकली। उसके बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम होते ही फिर से कोहरा व ठंड का असर बढ़ने लगा। गुरुवार को धूप निकलने के बाद भी न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर छह पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह के अनुसार जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले बुधवार को 7 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम तापमान है। वहीं, जिले में मौसम विभाग ने कोहरा व शीतलहर का असर बना रहने की संभावना जताई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments