बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के बुगरासी मार्ग स्थित नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में कुछ सामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से चारों ओर धुआँ फैल गया और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। लोगों ने तत्काल नगर पालिका अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही नगर पालिका कर्मियों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया।
नगर पालिका ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने डंपिंग ग्राउंड में आग लगा दी जिससे चारों ओर धुआं फैल गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में आग लगाने वाले शरारती तत्वों की जांच की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
डंपिंग ग्राउंड में शरारती तत्वों ने लगाई आग, नगर पालिका कर रही जांच
RELATED ARTICLES




