बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में ब्लॉक के समीप स्थित एक ट्यूबवेल के कुएं में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की दोपहर का हैं। ब्लॉक के समीप स्थित ट्यूबवेल के कुएं से बरामद शव दो दिनों से लापता था। शव की पहचान मोहल्ला रोगनग्राम बालाजी मंदिर के सामने निवासी 48 वर्षीय अशोक दिवाकर के रुप में हुई हैं। शव देख परिजनों में मातम पसर गया। सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान का कहना हैं कि मामले की जांच जारी हैं।
लापता व्यक्ति का शव कुएं से बरामद
RELATED ARTICLES



