बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत अपने-अपने थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीमों ने क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान टीमों ने उन्हें महिला अपराधों से बचाव के उपाय, आत्मरक्षा के तरीके और सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं व महिलाओं को 1090, 112, 1098 और महिला हेल्प डेस्क जैसी सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं को यह भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस और हेल्पलाइन नंबर उनके साथ हैं।
इस अभियान के तहत मंदिरों, स्कूल-कॉलेजों समेत अन्य स्थानों पर जाकर जागरूक किया। इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को निडर होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।
मिशन शक्ति-5.0: एंटी रोमियो टीमों ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला, अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक
RELATED ARTICLES