बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की जिसके बाद महिला थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपको बता दें कि उनके पति की मौत हो चुकी है और ससुराल पक्ष के लोग सम्पति में हिस्सा देना नहीं चाहते। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि दो लोगों ने खुद को किस संगठन का नेता बताया और महिला को उसका हिस्सा दिलवाने का आश्वासन दिया। 28 मार्च को घर में जब वह अकेली थी तब दोनों आरोपी उनके घर में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला के साथ की छेड़छाड़
0
85
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



