बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में रेलवे की और से राजघाट-बबराला के मध्य ओवरहॉलिंग का कार्य चल रहा हैं जिसके चलते बुधवार की सुबह सात बजे से गुरुवार की शाम छह बजे तक फाटक बंद रहेगा। यहां से गुजरने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती हैं।
उत्तर रेलवे राजघाट नरौरा के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बिपिन राज ने बताया कि पहले 14 व 15 मार्च को समपार के ओवरहॉलिंग कार्य होता लेकिन पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते कार्य स्थगित हो गया है। अब समपार के ओवरहॉलिंग कार्य के चलते 18 व 19 मार्च को मार्ग से यातायात बंद रहेगा। ऐसे में समपार संख्या 61-बी कर्णवास रोड से यातायात को डायवर्ट किया गया है।
नरौरा: राजघाट-बबराला फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार की शाम तक रहेगा बंद
RELATED ARTICLES



