Tuesday, November 17, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर18 नवंबर को डिप्टी सीएम अलीनगर गांव में श्री श्याम कृपा धाम...

18 नवंबर को डिप्टी सीएम अलीनगर गांव में श्री श्याम कृपा धाम के कार्यक्रम में होंगे शामिल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 18 नवंबर को बुलंदशहर पहुंचेंगे। वह नरसेना थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में निर्माणाधीन श्री श्याम कृपा धाम के शिलान्यास एवं भूमि पूजन के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्री श्याम कृपा धाम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माण स्थल पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 18 नवंबर को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
डिप्टी सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ रामकरण सिंह और थाना प्रभारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर आयोजकों और पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांव अलीनगर में 18 नवंबर को होने वाले इस धार्मिक आयोजन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments