बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता की पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक अभिसूचना के आधार पर गांव बागवारा के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरसद अली पुत्र रहमत निवासी ग्राम बागवाला थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अगौता पर मुअसं-09/2025 धारा 3/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
0
7
RELATED ARTICLES



