बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन सवार मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि थाना छतारी क्षेत्र की अनाज मंडी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार 58 वर्षीय चरण सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। स्थानीय लोगों में मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत व एक घायल
RELATED ARTICLES



