Wednesday, July 22, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरबाइक और बोलेरो की भिड़ंत में एक की मौत

बाइक और बोलेरो की भिड़ंत में एक की मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार कि शाम बोलेरो व बाइक कि भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बुलेरो चालक वहान को छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोसमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार चरौरा थाना आहार निवासी 21 वर्षीय कृष्ण पुत्र राम सिंह मंगलवार की शाम बुलंदशहर से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे गाड़ी चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और दोनों वहानो की आपस में भिड़ंत हो गई। वहीं मौके पर कृष्ण की मौत हो गई व गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोसमार्टम के लिए भेज दिया।
उपनिरीक्ष विनय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कारवाही की जाएगी। पुलिस फरार चालक की तलाश कार्यवाही रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments