बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में जाली नोट छापने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में जाली नोट छापने वाले दो आरोपियों तथा जाली नोटों में इस्तेमाल कागज की सप्लाई करने वाले को भी दबोचा है। कुल तीन आरोपियों को अटेस्ट किया है जिनके कब्जे से 3.90 लाख के जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम गजेंद्र यादव पुत्र जय भगवान यादव निवासी जीवन गीत गजौरी थाना बुलंदशहर हाल निवासी दिनेश नगर कॉलोनी फरीद नगर रोड पिलखुवा, सिद्धार्थ झा पुत्र सुनील झा निवासी गांव गाज़ीपुर नई दिल्ली और विजय वीर चौधरी पुत्र मुनेश कुमार निवासी गांव रसूलपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ नकली नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ और गजेंद्र मिलकर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दिनेश नगर स्थित किराए के फ्लैट में जाली नोट छपते थे जहां से छपाई के उपकरण भी बरामद हुए हैं। इसी के साथ मामले में एटीएस ने विशेष कागज बेचने वाले वीर विजय वीर चौधरी को भी दबोचा है। गैंग का मास्टरमाइंड गजेंद्र यादव है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपिलखुवा: बुलंदशहर निवासी छाप रहे थे नकली नोट, एटीएस ने पकड़ा
पिलखुवा: बुलंदशहर निवासी छाप रहे थे नकली नोट, एटीएस ने पकड़ा
0
102
RELATED ARTICLES


