बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ वन महोत्सव जुलाई 2025” अभियान के तहत एसएसपी के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाईन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियो द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। वृक्ष केवल हरियाली नहीं देते, बल्कि ऑक्सीजन, शीतलता, जीवनदायिनी छाया और प्रकृति का संतुलन भी प्रदान करते हैं। आज जब पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन जैसे विषय विकराल होते जा रहे है, ऐसे में हर एक लगाया गया वृक्ष आने वाली पीढियों के लिए सांसों की सौगात है। वृक्ष गंगा की स्वच्छता और जल संरक्षण में भी एम भूमिका निभाते हैं।
पुलिस लाइन में किया गया पौधारोपण
RELATED ARTICLES