बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले छह आरोपियों को रविवार की रात गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को दो गाड़ी, एक लैपटॉप, 22 मोबाइल, एक टैबलेट, एक टीवी मय DTH, एक कैलकुलेटर व सट्टा पर्चियां आदि बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अखिलेश पालिवाल पुत्र नत्थीराम निवासी छासियावाड़ा थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर, हसन रजा पुत्र अलमदार हुसैन निवासी पत्थरवाला थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर, मनोज सैनी पुत्र सुरेशचंद्र सैनी निवासी हासियावाडा थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर, गुलफाम पुत्र शकूर निवासी मौ. रिसालदारान थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर, नईम अहमद पुत्र मौ. वहीद निवासी मौ. रिसालदारान थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर, मौ. वसीम पुत्र मौ. वकील निवासी छासियावाड़ा थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी अखिलेश पालिवाल पर जनपद बुलंदशहर में तीन मुकदमे दर्ज हैं, आरोपी हसन रजा पर जनपद बुलंदशहर में दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मनोज, गुलफाम, नईम अहमद व मौ. वसीम पर जनपद बुलंदशहर में एक-एक मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सलेमपुर पर मुअसं-161/2025 धारा 3/4 जुआ अधिनियम पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबरऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
0
69
RELATED ARTICLES



