बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता की पुलिस ने सोमवार को जिला बदर शातिर आरोपी को गांव लोहराला बम्बा की पुलिया से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र शौकत अली निवासी गांव अहमदपुर टांडा थाना अगौता जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी न्यायालय द्वारा 29 जुलाई 2025 को छह माह की अवधि के लिए जिला बदर घोषित किया गया था। आरोपी पर जनपद बुलंदशहर में चार मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में थाना अगौता पर मुअसं-235/25 धारा 3/10 यूपी गुण्डा नियन्त्रण अधि० व 3/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।
जिला बदर आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
RELATED ARTICLES




