Saturday, July 11, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरजिलाबदर अपराधी को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर भेजा जेल

जिलाबदर अपराधी को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू पुलिस ने गुरुवार की रात को जिलाबदर हुए आरोपी ओमप्रकाश शर्मा निवासी फतिहाबाद को गिरफ्तार किया है। जिलाबदर अपराधी को यमुनापुरम कॉलोनी स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। ओम प्रकाश शर्मा के खिलाफ थाना पहासू में विभिन्न धाराओं के तहत कुल छह मुकदमे दर्ज है।
आपको बता दें कि सीओ शिकारपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि ओम प्रकाश शर्मा पर जनवरी महीने में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। सात फरवरी को आरोपित को छह महीने के लिए जिलाबदर किया। गुरुवार को सूचना मिली कि आरोपित यमुनापुरम में रह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments