Tuesday, February 10, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरशातिर गौ तस्करों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, कब्जे से कार...

शातिर गौ तस्करों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, कब्जे से कार व अवैध असलहा, कारतूस बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम की शातिर गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलावस्था में अपने एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार हुआ जिनके कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस व एक कार बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इकबाल पुत्र शाहिद निवासी संभलहेड़ा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर तथा गुलजार पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी बजहेड़ी थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आपको बता दें कि थाना सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम गुरुवार की देर रात बरार मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी बरार रोड गुलावठी की तरफ से एक संदिग्ध सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी जिसको रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुकी बल्कि पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बदमाश कार को तेजी से लेकर भागने लगे जिसको कुछ दूरी पर पुलिस टीम द्वारा घेर लिया गया। बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया जिसे अपने एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया। उक्त बदमाश शातिर किस्म के गौ तस्कर हैं। जिनके द्वारा दिनांक 16 अप्रैल 2025 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत एक वाहन में गौवंशो को भरकर ले जाने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं 353/25 धारा 5ए/8 गोवध अधि० व 3/11 पशु क्रूरता अधि० पंजीकृत किया गया था व दो बदमाशों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। उक्त घटना में दोनो बदमाश लगातार वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिकंदराबाद पर अग्रिम विधि कार्रवाई करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments