बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा दो आरोपियों को कालिन्दीकुंज में गोल चक्कर के पास से 1035 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुराग शर्मा पुत्र प्रेमशंकर शर्मा निवासी महेश वाटिका सिद्देश्वर रोड़ थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर तथा मोनू राघव पुत्र विनोद राघव निवासी ग्राम जहानपुर थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर (हाल पता महेश वाटिका सिद्देश्वर रोड़ थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
1035 नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम) सहित दो दबोचे
0
32
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


