बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता की पुलिस व स्वाट टीम ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को लूटे गए 50,500/- रूपए, लूटा गया एक बैग, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, दो एटीएम एचडीएफसी बैंक व यूनियन बैंक एवं कलेक्शन लिस्ट तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवकुमार उर्फ नीना पुत्र प्रभुदयाल उर्फ प्रभु निवासी ग्राम अहमदपुर टांडा थाना अगौता बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि प्रताप सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी रामचन्द्र कॉलोनी हाथरस गेट जनपद हाथरस ने थाना अगौता पर 12 दिसंबर 2025 को तहरीर दी कि वह एचडीबी फाइनेंस कंपनी आवास विकास जनपद बुलन्दशहर में कलेक्शन एजेंट का कार्य करता हैं। 12 दिसंबर 2025 को जब गांव अभयपुर, अजीतपुर व नीमचाना से किस्तों का पैसा लेकर वापस बुलन्दशहर आ रहा था तो रास्ते में थाना अगौता क्षेत्रान्तर्गत आदर्श इंटर कॉलेज गढिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके सिर में ईट मारकर उसका बैग लूट लिया, बैग में कलेक्शन के 52,000/- रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, दो एटीएम एचडीएफसी बैंक व यूनियन बैंक एवं कलेक्शन लिस्ट रखी थी। इस सम्बन्ध में थाना अगौता पर मुअसं-273/25 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया हैं। आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अगौता पर पंजीकृत मुअसं-273/25 धारा 309(6) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



