बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण व पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बनाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) का विस्तार होगा। प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों और प्रमुख औद्योगिक जिलों में यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना की जाएगी। अन्य जिलों में जिला-स्तरीय कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। यूपीपीसीबी की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए आवेदनों की शुल्क संरचना में भी बदलाव किया जाएगा। कामकाज को सरल व पारदर्शी बनाने के लिए आईटी और एआई तकनीक युक्त पोर्टल बनेगा। औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण प्रदूषण में भी वृद्धि हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूपीपीसीबी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसके विस्तार और सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना तैयार की गई है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसभी मंडल मुख्यालयों और जिलों में खुलेंगे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑफिस
सभी मंडल मुख्यालयों और जिलों में खुलेंगे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑफिस
0
103
RELATED ARTICLES


