Wednesday, September 17, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपुलिस में कप्यूटर ऑपरेटर व लिपिक संवर्ग की भर्ती परीक्षा एक और...

पुलिस में कप्यूटर ऑपरेटर व लिपिक संवर्ग की भर्ती परीक्षा एक और दो नवंबर को


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उप्र पुलिस में कंप्यूटर आपरेटर तथा लिपिक संवर्ग में उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर भर्ती की आफलाइन लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित) एक व दो नवंबर को होगी। कंप्यूटर आपरेटर की परीक्षा एक नवंबर व लिपिक संवर्ग की परीक्षा दो नवंबर को होगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध होंगे।
पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। दोनों परीक्षाएं 10 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर एक-एक पाली में होंगी। परीक्षा केंद्र लखनऊ, आगरा, बरेली, कानपुर नगर, मुरादाबाद, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, मेरठ व वाराणसी में होंगे। वहीं उपनिरीक्षक के 4,534 पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन लिखित परीक्षा लगभग तीन माह में दो से तीन दिनों में संपन्न कराए जाने की तैयारी है। दारोगा भर्ती के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पुलिस में कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-
ए के 1,129 पदों पर भर्ती-2023 के तहत कुल 1,01,396 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कंप्यूटर आपरेटर की परीक्षा एक नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक होगी। वहीं लिपिक संवर्ग में उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 921 पदों के लिए 77,079 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनकी लिखित परीक्षा दो नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा केंद्र के जिले का नाम परीक्षा की तिथि से सात दिन पूर्व घोषित किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का विकल्प परीक्षा से तीन दिन पूर्व उपलब्ध कराया जाएगा।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments