बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में काला आम से स्याना अड्डा रोड पर स्थित काली नदी के दोनों पुलों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुलों की मरम्मत के दौरान डायवर्जेंट किया जाएगा। इससे एक पुल पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पहले एक पुल की मरम्मत की जाएगी और उसका ट्रैफिक दूसरे पुल पर डायवर्ट किया जाएगा।
आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी राहुल शर्मा का कहना है कि पहले पुलों के निचले भाग की मरम्मत की जा रही है। ऊपरी भाग की बारी-बारी से मरम्मत होगी। पुलों की मरम्मत के दौरान दोनों पुलों का ट्रैफिक एक पल से होकर गुजरेगा। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। लोगों से अपील है कि पुल का निर्माण पूरा होने तक संबंधित मार्ग का संचालन कम करें।
काली नदी के पुल के निर्माण के दौरान रूट डायवर्जन
RELATED ARTICLES



