Wednesday, March 18, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरपिकअप की टक्कर से स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा की मौत

पिकअप की टक्कर से स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बिगराऊ निवासी कक्षा नौ की छात्रा साइकिल से स्कूल पढ़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में बोलोरो पिकअप ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
आपको बता दें कि गांव बिगराऊ निवासी 18 वर्षीय शिवानी खानपुर स्थित स्वामी सत्यानंद स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह मंगलवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर स्कूल के लिए जा रही थी। जैसे ही शिवानी शनि देव मंदिर के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रही बोलोरो पिकअप ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी तथा पिकअप छात्रा के ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को स्याना के सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा छात्रा की हालत को नाजुक देखते हुए मेरठ के लिए रेफर किया गया। इसके बाद छात्रा को मेरठ ले जाने लगे। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments