बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की शाम दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक पशु व्यापारी से 90 हजार रुपए लूट लिए। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मात्र छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को छीने गए 90 हजार रुपए सहित गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम थाना औरंगाबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति से रुपए चीन की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ित से वार्ता की। फिर इतने बताया कि वह बीबीनगर निवासी अमित, एक अन्य व्यक्ति के साथ गांव राजगढ़ी में भैंसा खरीदने आया था। पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बुलेट सवार व्यक्तियों ने उनसे रुपए छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मात्र छह घंटे के भीतर घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस 90 हजार रूपए भी बरामद हुए है। पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
पशु व्यापारी से पैसे छीने के मामले में छह घंटे में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



