बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की सिकंदराबाद नगर पालिका की बोर्ड बैठक गुरुवार को पालिका सभागार में आयोजित की गई। बोर्ड बैठक में एक अरब 13 करोड़ से होने वाले 220 विकास कार्यों को सदन में पास कर दिया गया। इस राशि से क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे जिसके बाद लोगों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ बोर्ड बैठक में एक अरब 13 करोड़ की लागत से होने वाले 220 प्रस्ताव रखे गए। इन प्रस्तावों में सड़कों का निर्माण, नाले, नालियों का निर्माण, पानी के लिए पाइप लाइन डालने, पुरानी पाइप लाइनों की मरम्मत कराने, पथ प्रकाश व्यवस्था, नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रस्ताव शामिल थे। इसके साथ ही क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, नगर वासियों के लिए पार्क बनाने समेत नगर वासियों को शुद्ध हवा उपलब्ध कराने के लिए पौधारोपण कराने के, नगर में लगने वाले जाम की समस्या के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए जोर दिया गया। इसके बाद सभासदों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई जिन पर पालिका अध्यक्ष ने तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सभी सभासदों के अलावा नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे
सिकंदराबाद: एक अरब 13 करोड़ की राशि से 220 विकास कार्य सदन में पास
RELATED ARTICLES



