बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में स्थित सिकंदराबाद इंसेक्टिसाइड कंपनी का मालिक उमेंद्र निवासी मुल्तान नगर टीपी नगर क्षेत्र मेरठ समेत 62 लोगों को उत्तराखंड के नैनीताल के रामनगर में अय्याशी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। शनिवार की देर रात नैनीताल के रामनगर के सांवलदे स्थित एकरोन रिसोर्ट में पुलिस ने देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान उमेंद्र समेत 52 पुरुष, 10 महिलाओं को पकड़ा है। एक नाबालिग भी हिरासत में लिया गया है। इस दौरान रिसोर्ट का महाप्रबंधक भाग गया। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया। 52 लोगों के साथ रिजॉर्ट के जीएम के खिलाफ पोक्सो, देह व्यापार समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि उमेंद्र के साथ कई लोग पार्टी में शामिल थे। उमेंद्र का मेरठ, बुलंदशहर सहित अन्य जगहों पर कीटनाशक और कृषि उपकरण से जुड़ा कारोबार है। वह इसकी सप्लाई दूर-दूर तक करता है। उमेंद्र ने कई प्रदेश और विदेशों से युवतियों को पार्टी के लिए रिसोर्ट में बुलाया था और मेरठ से ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। वह लोगों को नैनीताल में मनोरंजन के उद्देश्य से लेकर गया था जहां पर उसने रिसोर्ट के जीएम लखविंदर चौधरी से संपर्क कर शराब, युवतियां और अन्य सेवाओं की व्यवस्था करने की बात कही थी।
जिस समय अय्याशी चल रही थी उस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी, रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रिसोर्ट में छापा मारा जहां बिना अनुमति शराब पार्टी की जा रही थी। महिलाओं पर नोट उड़ाए जा रहे थे और अश्लील हरकतें की जा रही थी। पुलिस ने मौके से उमेन्द्र समेत 52 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि 10 महिलाओं को भी पुलिस ने पकड़ लिया। टीम ने आपत्तिजनक सामग्री, तीन शराब की पेटी, एक पेटी बियर, ₹10 के नकली नोटों की 24 गड्डीयां, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम, साउंड बॉक्स बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार, पोक्सो एक्ट, आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सिकंदराबाद स्थित फैक्ट्री का मालिक नैनीताल में अय्याशी करते 51 लोगों के साथ गिरफ्तार, 10 महिलाएं भी पकड़ी गई
RELATED ARTICLES


