बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से लोगों का उत्साह देखने को मिला। शनिवार को सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कार्यक्रम में जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को इसका सीधा लाभ मिलेगा।बसों को रवाना करते समय बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। विधायक ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट देश और प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात है और आने वाले समय में यह एयरपोर्ट विकास की नई पहचान बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में जाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दिन क्षेत्र के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन के रूप में याद किया जाएगा।
सिकंदराबाद: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए बसों को विधायक ने दिखाई हरी झंडी, भारी संख्या में लोग रवाना
RELATED ARTICLES



