बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस ऑफिस स्थित आंकिक शाखा का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कार्यालय में रखे अभिलेखों के रख-रखाव, रजिस्टरों के अद्यतन और साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित और अद्यतन स्थिति में रखें, ताकि किसी भी समय जांच होने पर किसी प्रकार की लापरवाही न पाई जाए। एसएसपी ने साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यालय की व्यवस्था पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और अनुशासन का आईना होती है, इसलिए हर शाखा में साफ-सुथरा वातावरण और व्यवस्थित रिकॉर्ड होना अनिवार्य है। इस मौके पर शाखा प्रभारी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आंकिक शाखा का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आंकिक शाखा का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
0
65
- Tags
- Bulandshahr
RELATED ARTICLES


