Thursday, February 19, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरशमीम हत्याकांड: ईट की पटिया से सर पर वारकर की थी हत्या

शमीम हत्याकांड: ईट की पटिया से सर पर वारकर की थी हत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस ने शमीम की हत्या का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोहेल पुत्र शौकीन निवासी ग्राम गिनौराशेख थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह 17 फरवरी 2026 की रात दस बजे मृतक शमीम के सैलून पर बाल कटवाने गया था इसके बाद मृतक शमीम ने उससे कहा कि वह आज उसके पास ही सोएगा। उसके बाद अभियुक्त व मृतक शमीम ने साथ मिलकर निर्माणाधीन मकान में शराब पी थी। मृतक शमीम अहमद ने अभियुक्त के साथ शराब के नशे में गलत काम कराने का प्रयास किया, जिसका अभियुक्त ने विरोध किया तो मृतक शमीम द्वारा गाली गलौज की गई, जिससे नाराज होकर अभियुक्त ने पास में पडी ईट की पटिया से शमीम के सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा हत्या करने के बाद अभियुक्त, मृतक शमीम का फोन लेकर गेट के उपर से कूद कर भाग गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में गुरुवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त सोहेल को गांव गिनौरा शेख जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया हैं जिसके कब्जे से पुलिस को आलाकत्ल ईट की पटिया व एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments